उत्तर बस्तर कांकेर 07 मई 2021
कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतुटीकाकरण के लिए 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग 01 लाख 39 हजार 732 लोगों नेकोरोना का टीका लगवाया है। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार के अपील से पे्ररित होकर लोगजिले के चिन्हांकित टीका केन्द्र में जाकर कोरोना का टीका लगा रहे है। जिले के 1 लाख 24 हजार 095 लोगों ने प्रथमडोज और 15 हजार 637 लोगों ने दूसरा डोज का टीका लगवाया है। कलेक्टर श्री चन्दनकुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम में कोविड-19 का वैक्सिन कोरोनासे बचाव के लिए कारगर साबित होगी। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येकलोगो को चिन्हांकित टीकाकरण केंद्र में पहुँचकर कोविड-19 का टीका लगवाने कीसलाह दी है तथा लोगों को शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशोंका पालन करने के साथ मास्क का उपयोग,सामाजिक दूरी, भीड़ भाड़ से बचने, घर पर ही रहने, सेनेटाइजर का उपयोग करनेऔर बार बार साबुन से हाथ धोने की सलाह दिया है।
क्रमांक/452/ संत कच्छप/सुरेन्द्र ठाकुर
Source: http://dprcg.gov.in/
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर
- रायपुर: कमिश्नर प्रणाली में ‘विजिबल पुलिसिंग’ पर जोर, डॉ. संजीव शुक्ला ने दी थानों को सख्त हिदायत
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मौखिक बंटवारे से नहीं छिड़ेगा बेटियों का हक, पैतृक संपत्ति पर रहेगा समान अधिकार