WhatsApp Group

कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी की हत्या
कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी की हत्या

रायगढ़। लैलूंगा में आरोपियों ने कांग्रेस के एल्डरमैन और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मदन मित्तल के साथ उनकी पत्नी अंजू देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी है । सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं । माना जा रहा है कि चोरी की फिराक में घर में घुसे चोरों ने पहचान न हो इस वजह से घर के नीचे फ्लोर में सो रहे मदन मित्तल व उसकी पत्नी अंजू देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी । घटना को बीती रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच अंजाम दिया गया है ।

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के साथ पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं । इसके साथ ही जांच के लिए रायगढ़ से डॉग स्कॉड के साथ एफएसएल की टीम रवाना हो गई है घटना से पूरे लैलूंगा में शोक की लहर फैल गई है । घटना की जानकारी मिलने पर लैलूंगा विधायक चक्रधर सिदार भी मौके पर पहुंच गए हैं । इसके साथ ही अग्रवाल समाज ने घटना को देखते हुए श्री अग्रसेन जयंती के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं ।

इसे भी पढ़ें  थ्रेशर मशीन पलटी, दो महिलाओं की दबने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *