रायपुर। बलरामपुर में पंडो जनजाति के 20 लोगों की कुपोषण से हुई मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम वहां जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाक़ात करेगी । डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पंडो जनजाति के 20 लोगों की मौत हुई है । अधिकारी कह रहे हैं कि कुपोषण से मौत हुई है । सरकार दावा करती है कि राज्य में कुपोषण की दर में कमी आई है, लेकिन हक़ीक़त सामने है। दरअसल, सरकार को इनकी चिंता नहीं है । बता दें कि कुपोषण से पंडों की मौत की खबर से शासन-प्रशासन में हलचल मची हुई है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए तत्काल कलेक्टर से बात करके रिपोर्ट तलब की है ।
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर
- रायपुर: कमिश्नर प्रणाली में ‘विजिबल पुलिसिंग’ पर जोर, डॉ. संजीव शुक्ला ने दी थानों को सख्त हिदायत
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मौखिक बंटवारे से नहीं छिड़ेगा बेटियों का हक, पैतृक संपत्ति पर रहेगा समान अधिकार