कोण्डागांव, 31 मई 2021
कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार ट्रेक्टर ट्राली, पैसेंजर व्हीकल, गुड्स कैरियर, स्मॉल बिजनेस, महिला सशक्तिकरण योजना, आदिवासी स्वरोजगार एवं अंत्योदय स्वरोजगार योजनांतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग से आवेदन आमंत्रित किया गया है। उक्त योजनाओं के तहत् ऋण लेने के इच्छुक उम्मीदवार जिला कार्यालय कलेक्टर प्रथम तल कक्ष क्रमांक 80 से जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या0 कोण्डागांव द्वारा ऋण आवेदन निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। ऋण आवेदन पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र (तहसीलदार द्वारा प्रमाणित), शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पैनकार्ड आवश्यक है। ऋण आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून निर्धारित की गई है, निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जावेगा।
क्रमांक-249/गोपाल
Source: http://dprcg.gov.in/
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर
- रायपुर: कमिश्नर प्रणाली में ‘विजिबल पुलिसिंग’ पर जोर, डॉ. संजीव शुक्ला ने दी थानों को सख्त हिदायत
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मौखिक बंटवारे से नहीं छिड़ेगा बेटियों का हक, पैतृक संपत्ति पर रहेगा समान अधिकार