WhatsApp Group

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने उल्टापानी का नितीक्षण कर दिए निर्देश
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने उल्टापानी का नितीक्षण कर दिए निर्देश

अम्बिकापुर । मैनपाट विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बिसरपानी स्थित पर्यटन स्थल उल्टापानी में पर्यटन विकास को गति देने के लिए सड़क, सामुदायिक शौचालय, पेयजल, शेड निर्माण के साथ ही हाईमास्ट लाईट भी लगाए जाएंगे। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने रविवार को उल्टापानी का निरीक्षण कर वहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक विकास कार्यों का कार्ययोजना बनाने अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान बिसरपानी के अटल चौक से मछली नदी तक 5.7 किलोमीटर सड़क नवीनीकरण हेतु भूमिपूजन भी किया गया।

खाद्य मंत्री ने उल्टापानी में ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित सामुदायिक शौचालय को मरम्मत कर बेहतर करने तथा पानी की व्यवस्था हेतु बोर खनन करने कहा। उन्होंने पर्यटकों के बैठने के लिए शेड एवं पैगोडा निर्माण के साथ ही हाईमास्ट लाईट लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ढलान की ओर उतरने के लिए कई स्थानों पर सीढ़ी बनाने तथा मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए रिटेंनिंगवॉल बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटकों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था के लिए जमीन का समतलीकरण कराने कहा। खाद्य मंत्री ने उल्टापानी में विभिन्न निर्माण कार्यों के कार्ययोजना तैयार करने के लिए एसडीएम, जनपद सीईओ तथा वन विभाग के अधिकारियों को बैठक करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें  गौठानों में शकरकंद व जिमीकंद की खेती कर रही हैं महिलाएं

एयरपोर्ट का निरीक्षण- खाद्य मंत्री ने दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट के उन्नयन कार्यों का निरीक्षण कर तय समय में कार्य पूरा करने के लिए ठेकेदार से तेजी से कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय स्कूल की शिफ्टिंग होने के पश्चात नए शासकीय भवन उपलब्ध कराने के लिए डीएमफ से स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। इसके पश्चात खाद्य मंत्री ने नवानगर बाजार के पास पीएमजीएसवाई द्वारा निर्मित पुल का निरीक्षण किया एवं पुल के जर्जर होने पर पुनः निर्माण करने तथा नवानगर सड़क का नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार नवानगर उप स्वास्थय केन्द्र तक पक्का सड़क बनाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक श्री अनुराग श्रीवास्तव, डीएफओ श्री पंकज कमल, एसडीएम अम्बिकापुर श्री प्रदीप साहू, एसडीएम सीतापुर श्री अनमोल टोप्पो, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री व्ही के बेदिया, तहसीलदार श्री इरशाद अहमद, शशिकांत दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें  3 स्थानीय अवकाश घोषित

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *