WhatsApp Group

राष्ट्रपति के हाथों छत्तीसगढ़ के सूफी गायक और संगीतकार श्री मदन सिंह चौहान को मिला पद्मश्री सम्मान
राष्ट्रपति के हाथों छत्तीसगढ़ के सूफी गायक और संगीतकार श्री मदन सिंह चौहान को मिला पद्मश्री सम्मान

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सूफी गायक और संगीतकार मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में श्री मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से विभूषित किया। श्री चौहान को वर्ष 2020 के लिए कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री मदन सिंह चौहान को बधाई देते हुए कहा कि श्री चौहान ने अपना पूरा जीवन संगीत साधना के लिए समर्पित कर दिया। उनकी इस उपलब्धि से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है।

इसे भी पढ़ें  बघेल ने एंकर बनकर झारखण्ड के सीएम से पूछा ‘छत्तीसगढ़ कैसा लग रहा है ?‘

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *