WhatsApp Group

जरूरी खबर : बैंक से संबंधित कोई काम हो तो तुरंत निपटा लें…
जरूरी खबर : बैंक से संबंधित कोई काम हो तो तुरंत निपटा लें…

नई दिल्ली। दिसंबर महीने में देश भर में बैंक 16 दिन बंद रहेंगे। जिसमें 4 छुट्टी रविवार की है। इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पडऩे वाली है। हालांकि, हर जगह बैंक 16 दिन बंद नहीं रहने वाले हैं। कुछ छुट्टियां स्थानीय होने के कारण, स्थान विशेष पर ही बैंक बंद रहेंगे। यदि आप दिसंबर महीने में बैंक से जुड़े काम करने वाले हैं तो पहले आरबीआई की तरफ से जारी छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।

दिसंबर 2021 में बैंकों की छुट्टियां

3 दिसंबर – फेस्ट ऑफ सेंट फ्रांसिस जेवियर (पणजी में बैंक बंद)
5 दिसंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
11 दिसंबर – शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
12 दिसंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
18 दिसंबर – यू सो सो थाम की डेथ एनिवर्सरी (शिलॉन्ग में बैंक बंद)
19 दिसंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
24 दिसंबर – क्रिसमस फेस्टिवल (आइजोल में बैंक बंद).
25 दिसंबर – क्रिसमस (बेंगलुरु और भुवनेश्वर को छोड़कर सभी जगह बैंक बंद) शनिवार, (महीने का चौथा शनिवार)
26 दिसंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
27 दिसंबर – क्रिसमस सेलिब्रेशन (आइजोल में बैंक बंद)
30 दिसंबर – यू कियांग नॉन्गबाह (शिलॉन्ग में बैंक बंद)
31 दिसंबर – न्यू ईयर्स इवनिंग (आइजोल में बैंक बंद)

इसे भी पढ़ें  रेलटेल को मिला नवरत्न का दर्जा: अब और बड़ी छलांग!

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *