WhatsApp Group

ट्रेडिंग कंपनी के ऑफिस में लगी आग
ट्रेडिंग कंपनी के ऑफिस में लगी आग

रायपुर । राजधानी के मौदहापारा इलाके में स्थित गणपति ट्रेडिंग कंपनी के ऑफिस में भीषण आग लग गई है। यहां बड़ी संख्या में फायर फाइटिंग इक्विपमेंट और ऑक्सीजन सिलेंडर रखे होने की जानकारी मिल रही है। भीषण आग लगने की सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम आग बुझाने में लगी हुई है। आग लगने से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है। फिलहाल आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है। आग बुझाने में दमकल की टीम लगी हुई है।

इसे भी पढ़ें  बीरगांव में 208 अभ्यार्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *