धमतरी । छत्तीसगढ़ के धमतरी में बुधवार देर रात सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी है। हादसे में मारे गए तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे और किसी काम से निकले थे। अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन के बारे मे कुछ पता नहीं चल सका है। हादसा केरेगांव थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, नगरी के कल्लेमेटा गांव निवासी अमृत पुत्र डोमार, राम प्रकाश पुत्र दशरथ और भुवनेश्वर पुत्र सहदेव तीनों एक बाइक पर देर रात कहीं निकले थे। तीनों की उम्र 24 से 26 साल बताई जा रही है। रात करीब 12.30 बजे किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी और भाग निकला। हादसे के बाद तीनों युवक सड़क पर ही पड़े थे। इस बीच किसी ने लड़कों को सड़क पर पड़े देखा तो पुलिस को कॉल किया। सूचना पर पुलिस सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। कुछ देर बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अभी तक युवकों के बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।
- सरगुजा में स्ट्रॉबेरी की खेती का कमाल: धान से 3 गुना ज्यादा मुनाफा, किसान लाल बहादुर सिंह ने पेश की मिसाल
- रायपुर: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर कड़ा पहरा; SUDA ने जारी किए सख्त निर्देश, लगेगा भारी जुर्माना
- छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की 518 प्राध्यापकों की अंतिम संशोधित वरिष्ठता सूची, रायपुर समेत प्रदेश भर में आदेश प्रभावी
- ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास: पुष्पा 2 को पछाड़ बनी भारत की सबसे बड़ी सिंगल लैंग्वेज फिल्म, छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में भी धूम
- बिलासपुर: ड्यूटी से गायब 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर गिरी गाज, CMHO डॉ. शुभ्रा गढ़ेवाल के औचक निरीक्षण से विभाग में हड़कंप
- बिलासपुर: PM आवास दिलाने के नाम पर जेवर ठगने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया गिरोह
- बस्तर की कांगेर घाटी में मिली अनोखी ‘ग्रीन गुफा’, जल्द शुरू होगा रोमांचक सफर; देखें क्या है इसकी खासियत
- रायपुर मतदाता सूची: 5.11 लाख वोटरों के नाम कटने की तैयारी, कहीं आपका नाम तो नहीं? SIR प्रक्रिया तेज
- बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारियल भूसे की आड़ में ले जा रहे थे ₹6 करोड़ का गांजा, ओडिशा से राजस्थान जा रहा था ट्रक
- गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगा छत्तीसगढ़ का गौरव, जनजातीय वीर नायकों के ‘डिजिटल संग्रहालय’ की झांकी चयनित