• 10 गुना तेजी से बढ़ते हैं पौधे, 30 गुना सघन होता है वन
  • जापान के प्रोफेसर ने निकाली थी तकनीक, दुर्ग वनमंडल में अनूठा प्रयोग
  •  पाटन के  ग्राम फूंडा  में बनेगा संभाग का पहला जैव विविधता पार्क

Estimated reading time: 4 minutes

दुर्ग 06 जून 2021

आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पाटन विकासखंड के ग्राम फूंडा में अरबोरिटम (वनस्पति वाटिका) का भूमिपूजन किया। यह वाटिका जापान की मियावाकी तकनीक से बनाई जाएगी। इसमें 10 गुना तेजी से पौधे बढ़ते हैं और 30 गुना सघन वन तैयार होता है। फूंडा  के 20 एकड़ क्षेत्र में वनस्पति वाटिका का  विकास किया जाएगा।इसके द्वारा राज्य में जैव विविधता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

  दुर्ग संभाग के पहले वनस्पति वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया जाएगा। ग्राम फूंडा के आंवले के बगीचे के पास बनने वाली वनस्पति वाटिका में 100 से ज्यादा प्रजातियों के लगभग 3000 पेड़ लगाए जाएंगे। वन विभाग ने बताया कि दो चरणों में इसका विकास किया जाएगा। वनस्पति वाटिका में स्थानीय प्रजातियों के पेड़ एवं पौधों को ज्यादा से ज्यादा प्राथमिकता में रखा जाएगा। इसमें मुख्य रूप से  हल्दू, मुंडी, साल, साजा, सागौन, खमार, सेमल, कुसुम, हर्रा ,बहेरा, पलाश, कौहा, जाम, पीपल, बरगद, कटहल ,आम ,आंवला सहित अन्य प्रजातियों के पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। वनस्पति वाटिका की खास बात यह होगी कि इसमें प्रत्येक प्रजाति के पेड़ पौधों की सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक पहलुओं को  वर्णित किया जाएगा। वर्चुअल कार्यक्रम को जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू एवं सचिव वन विभाग श्री मनोज पिंगुवा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर आईजी श्री विवेकानंद सिंहा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री आरके सिंह, मुख्य वन संरक्षक श्रीमती शालिनी रैना, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, डीएफओ श्री धम्मशील गणवीर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें  रायपुर : विश्व पर्यावरण दिवस : आंगनवाड़ी केंद्रों में भी  पर्यावरण संरक्षण हेतु ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए: मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया

Photos

श्री धम्मशील गणवीर ने बताया कि इस वनस्पति वाटिका के लिए मियावाकी तकनीक का उपयोग किया जा रहा है जिसमें पौधे की विभिन्न प्रजातियों को एक दूसरे के करीब लगाया जाता है जिससे पौधे केवल ऊपर से सूर्य का प्रकाश प्राप्त  कर, प्राकृतिक रूप से ऊपर की ओर वृद्धि करते हैं। वाटिका को पर्यावरण के लिए जागरूकता का केंद्र बनाया जाएगा। यह परियोजना 5 वर्षों की है एवं इसे 80 लाख रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा।

  कार्यक्रम में ष्मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजनाष् में प्रतीकात्मक रूप से पंजीयन भी  कराया गया। दुर्ग वन मंडल के अंतर्गत कृषक मोहन बघेल ग्राम-गब्दी, कौशल चंद्राकर ग्राम-आलामोरी, पुरुषोत्तम कश्यप ग्राम- अखरा, महेंद्र वर्मा ग्राम -देवादा और देवेंद्र चंद्रवंशी ग्राम- पाटन  को पंजीयन कराए जाने के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री आशीष वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

न्यूज़ अपडेट

न्यूज़ अपडेट

IPL Schedule 2022 Announced

The schedule for the Indian Premier League 2022 (IPL 2022) season has been announced, with Chennai Super Kings set to face Kolkata Knight Riders in the opener at the Wankhede Stadium in Mumbai on March 26. The BCCI announced the full scheduled in a press release on Sunday. “The Board of Control for Cricket in India…

रेडी टू ईट निर्माण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेडी टू ईट पोषण आहार निर्माण और वितरण व्यवस्था के संबंध में वर्तमान में जारी व्यवस्था मार्च 2022 तक लागू रहेगी। राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में जारी की गई नई पॉलिसी का क्रियान्वयन एक फरवरी 2022 से होना था, इसेे अब एक अप्रैल 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।…

कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी अब 15 फरवरी तक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी और रागी फसलों की खरीदी के लिए समयावधि अब 15 फरवरी 2022 तक बढ़ा दी गई है। इसके पहले इन फसलों की खरीदी के लिए 31 जनवरी तक की तिथि निर्धारित थी। गौरतलब है कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा होने के कारण मिंजाई में हुई…

मानवीय हस्तक्षेप मुक्त होगी नल कनेक्शन प्रक्रिया

रायपुर। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की थीम पर काम करते हुए छत्तीसगढ़ शासन नागरिकों की सुविधाओं का लगातार विस्तार कर रही है। आनलाइन सेवाओं की वजह से नागरिकों के काम घर बैठे हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब नल कनेक्शन के लिए भी नागरिकों को नगरीय निकाय कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे। आम नागरिकों…

इसे भी पढ़ें  धमधा में सिंचाई क्रांति, सिंचिंत रकबा दो सालों के भीतर ही 70 फीसदी बढ़ गया

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना 21 फरवरी तक सभी शहरों में

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस गणतंत्र दिवस पर राज्य के सभी शहरों की स्लम बस्तियों में रहने वालों को एक बड़ी सौगात दी है। अब यहां के रहवासियों को इलाज के लिए अस्पताल जाने या खून की जांच और अन्य स्वास्थ्य परीक्षण के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। अब उनके इलाके में मोबाइल…

अवैध रेत उत्खनन के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अवैध रेत उत्खनन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और एसपी को निर्देश दिए हैं कि किसी भी जिले में अवैध रेत उत्खनन नहीं होना चाहिए। किसी भी जिले से अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिलने पर कलेक्टर और एसपी…

पीएमडी सीजी म्युजिक ने रि-लांच किया अपना चैनल….

पीएमडी सीजी म्युजिक ने दिलीप षडंगी के स्वर में दौना के पान के साथ अपना चैनल रि-लांच किया। आपको बता दें कि पीएमडी सीजी म्युजिक समय समय पर छत्तीसगढ़ी गाने लेकर आते रहा है। पीएमडी सीजी म्युजिक ने एक बार फिर दिलीप षडंगी की आवाज में दौना के पान के साथ अपना चैनल रि-लांच किया…

प्रभारी मंत्री ने किया कला केंद्र भवन का लोकार्पण

सूरजपुर। जिला प्रवास में प्रभारी मंत्री श्री शिव कुमार डहरिया ने आज नगर के वार्ड क्रमांक 16 में बने कला केंद्र भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। तत्पश्चात् माँ सरस्वती की छायात्रित पर पुष्पअर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया गया।डा. शिव कुमार डहरिया ने कला केन्द्र के विभिन्न कक्षो का निरक्षण किया, जिसमें गायन कक्ष, नृत्य…

इसे भी पढ़ें  रायपुर: मंत्री डॉ डहरिया ने गौठान में किया पौधारोपण

​​​​​​​मंत्री श्री भगत ने ‘बुटेका एनीकट’ और ‘मारागांव तटबंध’ का किया निरीक्षण

रायपुर। खाद्य मंत्री एवं गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने ग्राम बेंदकुरा के समीप सोंढूर नदी पर बने बुटेका एनीकट का आकस्मिक निरीक्षण किया। मंत्री श्री भगत 26 जनवरी को जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के पश्चात एनीकट का अवलोकन करने पहुंचे थे। आसपास के ग्रामीणों ने इसके…

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने दिव्यांग को बैटरी चलित ई-ट्राईसायकल प्रदान की

रायपुर। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री और दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने बचेली स्थित रेस्ट हाउस परिसर में दिव्यांग श्री राम प्रसाद साहू को बैटरी चलित ई-ट्राईसायकल प्रदान किया। श्री राम प्रसाद साहू बचेली के वार्ड क्रमांक 5 के निवासी है, इससे पहले उन्हें सामान्य ट्राईसायकल उपलब्ध करायी गयी थी। बैटरी चलित…

कथित फर्जी डायरी कांड का 48 घंटे के भीतर पटाक्षेप

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग के कथित फर्जी डायरी कांड का 48 घंटे के भीतर खुलासा करने पर रायपुर पुलिस का सम्मान किया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने रायपुर पुलिस के एसपी सहित पूरी टीम की सराहना की है। मंत्री डॉ. टेकाम ने आज सिविल लाईन स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर…

इसे भी पढ़ें  सीख कार्यक्रम: पालकों और समदुाय की मदद से बच्चों को सीखने का अवसर

राज्यपाल को नीट काउंसिलिंग संबंधी अनियमितता के संबंध में ज्ञापन दिया गया

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से डॉ. कुलदीप सोलंकी ने भेंट कर राज्य में नीट परीक्षा की काउंसिलिंग की प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी किए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक इसका रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं किया गया है। यहां राज्य की मेरिट लिस्ट जारी किए बिना ही च्वाइस…