धमतरी । कक्षा ग्यारहवीं के छात्र जगत पाल साहू काफी खुश हैं, कि उन्हें आवेदन देतेे ही समाज कल्याण विभाग से तत्काल मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल मिल गई। दरअसल कुरूद तहसील के ग्राम अटंग निवासी अस्थिबाधित जगत पाल साहू 80ः दिव्यांग हैं। उन्हें स्कूल सहित कहीं भी आने-जाने में काफी दिक्कत होती थी। ऐसे में उन्हें समाज कल्याण विभाग की दिव्यांगजनों के लिए संचालित इस योजना की जानकारी मिली।
उन्होंने कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा को आवेदन दिया, जिस पर फौरी कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर ने उप संचालक समाज कल्याण श्री एम.एल.पॉल को दिए। नतीजन छात्र जगत पाल को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल मिल गई। उन्होंने समाज कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन का साधुवाद किया, जिनकी बदौलत उन्हें ट्रायसाइकिल मिली। मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल मिलने पर छात्र जगत पाल के चेहरे में संतोष के भाव उभर आए, क्योंकि अब इसके सहारे वे अपनी आगे की पढ़ाई आसानी से जारी रख सकेंगे।
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर
- रायपुर: कमिश्नर प्रणाली में ‘विजिबल पुलिसिंग’ पर जोर, डॉ. संजीव शुक्ला ने दी थानों को सख्त हिदायत
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मौखिक बंटवारे से नहीं छिड़ेगा बेटियों का हक, पैतृक संपत्ति पर रहेगा समान अधिकार