प्रेमिका ने छत से लगाई छलांग
महासमुंद। कोतवाली क्षेत्र के श्रीराम नगर कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात को नशे की हालत में प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। प्रेमी अपनी प्रेमिका के घर का दरवाजा पीट रहा था। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और उसे समझाने लगे। इसी दौरान एक युवक ने प्रेमी के सीने में चाकू घोंप दिया, जिसके चलते वह वहीं गिर गया और युवक फरार हो गए। वहीं प्रेमी को लहुलुहान देख प्रेमिका भी दूसरे मंजिल से कूद गई, जिसके चलते उसके पैर में फ्रैक्चर आ गया। पुलिस ने बाइक सवार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले आरोपियों जग्गू साहू, सोनू प्रजापति और किशन को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर
- रायपुर: कमिश्नर प्रणाली में ‘विजिबल पुलिसिंग’ पर जोर, डॉ. संजीव शुक्ला ने दी थानों को सख्त हिदायत
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मौखिक बंटवारे से नहीं छिड़ेगा बेटियों का हक, पैतृक संपत्ति पर रहेगा समान अधिकार