छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति इन्द्रावती भवन नया रायपुर द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रतिवर्ष की भंाति शिक्षण सत्र 2021-22 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई 2021 को प्रातः 10.30 बजे से 12.30 बजे तक निर्धारित की गई है।
आदिवासी विकास विभाग की उपायुक्त श्रीमती माया वारियर ने बताया कि उक्त परीक्षा के आयोजन के लिए विकासखण्ड डौण्डी में शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। प्रवेश पत्र का वितरण शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समस्त छात्र/छात्राएं अपना प्रवेश पत्र अधीक्षक/अधीक्षिका शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी में उपस्थित होकर 14 जुलाई 2021 तक कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं।
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर
- रायपुर: कमिश्नर प्रणाली में ‘विजिबल पुलिसिंग’ पर जोर, डॉ. संजीव शुक्ला ने दी थानों को सख्त हिदायत
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मौखिक बंटवारे से नहीं छिड़ेगा बेटियों का हक, पैतृक संपत्ति पर रहेगा समान अधिकार