बिजली विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से ठगी, खाते से 1 लाख पार
बिजली विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से ठगी, खाते से 1 लाख पार

भिलाई । दुर्ग में बिजली विभाग के एक रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से एक लाख रुपए से ज्यादा निकल गए। इस खाते में कर्मचारी की पेंशन आती है। खास बात यह है कि कर्मचारी ने न तो चेक और न ही विड्रॉल के जरिए रुपये निकाले हैं। धोखाधड़ी की जानकारी सामने आने के बाद शांति नगर भिलाई 3 निवासी काशी राम सोनी (66) ने पुरानी भिलाई थाने में FIR दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक काशी राम छत्तीसगढ राज्य विद्युत मंडल से वर्ष 2017 में सेवानिवृत्त हुआ था। उसकी पेंशन उसके बैंक ऑफ इंडिया शाखा चरोदा में संचालित खाते में आती है। उसके बिना हस्ताक्षर और चेक दिए किसी दूसरे व्यक्ति ने उसके खाते से गत 24 जुलाई से 30 जुलाई के बीच 1 लाख 5 हजार 322 रुपए निकाल लिया है। बैंक में पता करने पर भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है। काशी राम ने बताया कि उसने अपने खाते से अंतिम बार 22 जुलाई 2021 को आहरण किया था। इसके बाद उसके खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा रकम निकाल ली गई है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *