WhatsApp Group

बैंककर्मी ने लगाई फांसी
बैंककर्मी ने लगाई फांसी

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामला कोंडागांव जिले के फरसगांव इलाके का है। बताया जा रहा है कि, SBI के कर्मचारी ने पारिवारिक कारणों के चलते आत्महत्या की है। इधर, मृतक के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। मृतक विक्रम मीणा (25) राजस्थान का रहने वाला था। वह पिछले कुछ समय से फरसगांव के SBI में सहायक लिपिक के पद में रहकर काम कर रहा था।

पता चला है कि विक्रम कुछ दिनों पहले अपने घर राजस्थान गया हुआ था। 27 अक्टूबर को ही राजस्थान से लौटा था। जिस दिन वह लौटा था, उसी रात फरसगांव में अपने किराए के मकान में उसने उसी रात फांसी लगा ली। इस किराए के मकान में विक्रम के साथ उसका एक रूम मेट भी रहता था। घटना के समय वो रूम में नहीं था। सुबह जब रूम मेट घर लौटा तो विक्रम ने गेट नहीं खोला। इसके बाद उसने पुलिस को खबर दी। SDOP मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि, मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कर दिया गया है। साथ ही शव को उसके घर राजस्थान भिजवाया गया है। उन्होंने कहा कि मृतक के पास मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें  जगदलपुर : आदर्श गोठान में लगाए गए फलदार पौधे : आदर्श गोठान में फलों और सब्जियों की खेती देख खुश हुए कलेक्टर

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *