रायपुर। राजधानी के शहीद भगत सिंह चौक पर बीएमडब्ल्यू कार में अचानक आग लग गई । कार चालक ने आग लगते ही उतरकर अपनी जान बचाई । सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के आग पर काबू पाने तक कार पूरी तरह से खाक हो चुकी थी । कार चला रहे मैकेनिक शेख नसीम ने बताया कि गाड़ी में उसके सिवाए कोई दूसरा सवार नहीं था ।
अचानक बोनट से धुआँ निकलते देख उसने गाड़ी को रोक और अचानक से आग बढ़ गई । इसके बाद गाड़ी से दूर जाकर उसने अपनी जान बचायी । उसने बताया कि बीएमडब्ल्यू कार को पचपेड़ी नाका से लेकर कचना फाटक जा रहा था । इस दौरान शहीद भगत सिंह चौक के पास आग लगी । वहीं मौक़े पर मौजूद यातायात पुलिस ने बताया कि 15 मिनट पहले फ़ायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई है, और लोगों को गाड़ी से दूर रखने में लगे हैं । ब्लास्ट होने की आशंका है, इसके लिए लोगों को दूर रखा जा रहा है । फायर ब्रिगेड के जवानों जब तक मोर्चा संभालते तब तक गाड़ी जलकर खाक हो गई थी । टायर से लेकर अंदर सीट, बोनट सभी जल गए थे।
- सरगुजा में स्ट्रॉबेरी की खेती का कमाल: धान से 3 गुना ज्यादा मुनाफा, किसान लाल बहादुर सिंह ने पेश की मिसाल
- रायपुर: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर कड़ा पहरा; SUDA ने जारी किए सख्त निर्देश, लगेगा भारी जुर्माना
- छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की 518 प्राध्यापकों की अंतिम संशोधित वरिष्ठता सूची, रायपुर समेत प्रदेश भर में आदेश प्रभावी
- ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास: पुष्पा 2 को पछाड़ बनी भारत की सबसे बड़ी सिंगल लैंग्वेज फिल्म, छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में भी धूम
- बिलासपुर: ड्यूटी से गायब 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर गिरी गाज, CMHO डॉ. शुभ्रा गढ़ेवाल के औचक निरीक्षण से विभाग में हड़कंप
- बिलासपुर: PM आवास दिलाने के नाम पर जेवर ठगने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया गिरोह
- बस्तर की कांगेर घाटी में मिली अनोखी ‘ग्रीन गुफा’, जल्द शुरू होगा रोमांचक सफर; देखें क्या है इसकी खासियत
- रायपुर मतदाता सूची: 5.11 लाख वोटरों के नाम कटने की तैयारी, कहीं आपका नाम तो नहीं? SIR प्रक्रिया तेज
- बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारियल भूसे की आड़ में ले जा रहे थे ₹6 करोड़ का गांजा, ओडिशा से राजस्थान जा रहा था ट्रक
- गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगा छत्तीसगढ़ का गौरव, जनजातीय वीर नायकों के ‘डिजिटल संग्रहालय’ की झांकी चयनित