रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने बालोद जिले के दल्लीराजहरा स्थित कालीबाड़ी मंदिर परिसर स्थित भगवान शिव के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में जीर्णाेद्धार कार्यों का लोकार्पण किया। श्रीमती भेंड़िया ने बंग समाज के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि बंग समाज के लोग सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे है। उनके प्रयासों से कालीबाड़ी मंदिर अब भव्य रूप ले रहा है। इसके साथ ही श्रीमती भेंडिया ग्राम घोटिया में गोंडवाना भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, जनप्रतिनिधिगण सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर