अजीत वसंत ajit vasant
अजीत वसंत ajit vasant

मुंगेली 08 जून 2021

मुंगेली जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने  आज  08 जून को पूर्वान्ह में कार्यभार सम्हाल लिया। नवपदस्थ कलेक्टर श्री अजीत वसंत 2012 बैच के  भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। नवपदस्थ कलेक्टर श्री वसंत का मुंगेली जिले में कलेक्टर के रूप में प्रथम पद स्थापना है और श्री वसंत जिले के आठवें कलेक्टर है। इसके पूर्व  नवपदस्थ कलेक्टर श्री वसंत राजनादगांव जिले के मानपुर-मोहला में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जांजगीर-चापा जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी, राज्य शासन के भौमिकी तथा खनि कार्य विभाग के संचालक, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला में अपर कलेक्टर तथा राजनांदगांव में जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी के रूप पदस्थ थे।

नवपदस्थ कलेक्टर श्री वसंत के कार्यभार सम्हालने पर अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने, संयुक्त कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, डिप्टी कलेक्टर श्रीमति अनुराधा अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रजनी भगत, डिप्टी कलेक्टर सुश्री निकिता मरकाम,  जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री हरजीत सिंह हुरा तथा जिला कोषालय अधिकारी डॉ. रूपेश कुमार  पाठक ने  अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।  

इसे भी पढ़ें  दिव्यांगजनो को मिलेगा निःशुल्क पेट्रोल चलित टू व्हीलर स्कूटर अथवा स्कूटी

Read More