WhatsApp Group

CM Bhupesh Baghel, मुख्यमंत्री ने नन्ही लोक गायिका आरू के गायन को सराहा
CM Bhupesh Baghel, मुख्यमंत्री ने नन्ही लोक गायिका आरू के गायन को सराहा

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में गोवर्धन पूजा के दौरान राउत नाचा और सुआ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति के दौरान नन्हीं लोक गायिका आरू साहू के सुमधुर गायन की सराहना की और कहा कि आरू ने बहुत पुराना गीत ‘चना के दार राजा, चना के दार रानी’ की खूबसूरत प्रस्तुति दी है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ी गीतों के लालित्य और भाषा की मधुरता का उल्लेख करते हुए कहा कि आरु ने अपनी प्रस्तुति से पुराने भूले बिसरे छत्तीसगढ़ी  गीतों की याद को ताजा कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देश के सुप्रसिद्ध गायक मोहम्मद रफी साहब को याद किया और कहा कि उन्होंने भी छत्तीसगढ़ी के ‘गोंदा फूल गे मोर राजा, गोंदा फूल गे मोर बैरी’ गाया था, जो काफी लोकप्रिय हुआ था।

इसे भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ी कला एवं संस्कृति के विकास में ध्वजवाहक साबित होगी मोर माटी एप्प

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *