रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को गुरू नानक जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने गुरूनानक जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरू नानक देव जी की जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
देशभर में इस दिन गुरूवाणी, अरदास, कीर्तन, लंगर, गुरूद्वारों में धार्मिक अनुष्ठान और सेवाभाव से आध्यात्मिक वातावरण बनने के साथ आपसी भाई-चारे का अनुपम उदाहरण दिखाई देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू नानक जी को विश्व भर में सांप्रदायिक एकता, सच्चाई, शांति, सदभाव के ज्ञान को बांटने के लिए याद किया जाता है।
उन्होंने अपना सारा जीवन समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में लगा दिया। गुरू नानक जी के उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं, और लोगों को प्रेम, एकता, समानता और भाई-चारे के साथ जीवन जीने को प्रेरित करते हैं।
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर
- रायपुर: कमिश्नर प्रणाली में ‘विजिबल पुलिसिंग’ पर जोर, डॉ. संजीव शुक्ला ने दी थानों को सख्त हिदायत
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मौखिक बंटवारे से नहीं छिड़ेगा बेटियों का हक, पैतृक संपत्ति पर रहेगा समान अधिकार