WhatsApp Group

युवाओं ने खोला संभावनाओं का नया आकाश
युवाओं ने खोला संभावनाओं का नया आकाश

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 11 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से अपने निवास कार्यालय में मंत्री श्री कवासी लखमा, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, डॉ. शिव कुमार डहरिया एवं श्री मोहम्मद अकबर के विभागों की बजट तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11 बजे से मंत्री श्री कवासी लखमा के विभागों वाणिज्य कर (आबकारी) एवं उद्योग की बजट तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम से संबद्ध विभाग स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, एवं जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, सहकारिता, मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के विभाग नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम तथा मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से संबद्ध विधि एवं विधायी कार्य, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

इसे भी पढ़ें  रायपुर ‘पपेट शो एवं कमिशिबाई थिएटर’

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *