रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव के लिए अब तक (18 नवम्बर तक) ढाई करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। कोरोनारोधी टीके की पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर प्रदेश भर में कुल दो करोड़ 52 लाख 50 हजार 302 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश के एक करोड़ 67 लाख 50 हजार 713 लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए पहला टीका लगाया जा चुका है, जबकि 85 लाख नागरिकों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक के 92 प्रतिशत और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 77 प्रतिशत नागरिक पहला टीका लगवा चुके हैं। इन दोनों आयु वर्गों में पहला टीका लगवा चुके क्रमशः 65 प्रतिशत और 39 प्रतिशत लोगों को दूसरा टीका भी लगाया जा चुका है। राज्य में 45 वर्ष से अधिक के 41 लाख 39 हजार 664 और 18 से 44 आयु वर्ग के 38 लाख 17 हजार 199 लोग कोरोना से बचाव के लिए दोनों टीके लगवा चुके हैं।
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर
- रायपुर: कमिश्नर प्रणाली में ‘विजिबल पुलिसिंग’ पर जोर, डॉ. संजीव शुक्ला ने दी थानों को सख्त हिदायत
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मौखिक बंटवारे से नहीं छिड़ेगा बेटियों का हक, पैतृक संपत्ति पर रहेगा समान अधिकार