रायपुर । वन एवं परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर आज पूर्व सांसद और विधायक स्वर्गीय श्री देवव्रत सिंह के तेरहवीं कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने कमल विलास पैलेस खैरागढ़ में स्वर्गीय श्री देवव्रत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर स्वर्गीय श्री देवव्रत सिंह के परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। श्री मोहम्मद अकबर ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्री देवव्रत सिंह का असमय चला जाना हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सांसद व विधायक रहते हुए स्वर्गीय श्री देवव्रत सिंह ने खैरागढ़, राजनांदगांव सहित छत्तीसगढ़ के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया। अपनी परिवार की परंपरा के अनुरूप उन्होंने सदैव आमजनों के लिए हर संभव सहयोग किया।
- सरगुजा में स्ट्रॉबेरी की खेती का कमाल: धान से 3 गुना ज्यादा मुनाफा, किसान लाल बहादुर सिंह ने पेश की मिसाल
- रायपुर: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर कड़ा पहरा; SUDA ने जारी किए सख्त निर्देश, लगेगा भारी जुर्माना
- छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की 518 प्राध्यापकों की अंतिम संशोधित वरिष्ठता सूची, रायपुर समेत प्रदेश भर में आदेश प्रभावी
- ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास: पुष्पा 2 को पछाड़ बनी भारत की सबसे बड़ी सिंगल लैंग्वेज फिल्म, छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में भी धूम
- बिलासपुर: ड्यूटी से गायब 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर गिरी गाज, CMHO डॉ. शुभ्रा गढ़ेवाल के औचक निरीक्षण से विभाग में हड़कंप
- बिलासपुर: PM आवास दिलाने के नाम पर जेवर ठगने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया गिरोह
- बस्तर की कांगेर घाटी में मिली अनोखी ‘ग्रीन गुफा’, जल्द शुरू होगा रोमांचक सफर; देखें क्या है इसकी खासियत
- रायपुर मतदाता सूची: 5.11 लाख वोटरों के नाम कटने की तैयारी, कहीं आपका नाम तो नहीं? SIR प्रक्रिया तेज
- बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारियल भूसे की आड़ में ले जा रहे थे ₹6 करोड़ का गांजा, ओडिशा से राजस्थान जा रहा था ट्रक
- गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगा छत्तीसगढ़ का गौरव, जनजातीय वीर नायकों के ‘डिजिटल संग्रहालय’ की झांकी चयनित