WhatsApp Group

    रायपुर, 30 अप्रैल 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रमवीरों को मई दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री बघेल ने सभी श्रमिकों के सुखमय और उज्जवल भविष्य की कामना की है।

        श्री बघेल ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस को हम श्रमिक दिवस या मई दिवस के रूप में मनाते हैं। यह श्रमिकों की मेहनत और समर्पण के सम्मान का दिन है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि श्रमिक हमारे समाज का अभिन्न अंग और विकास की आधारशिला हैं। छत्तीसगढ़ सरकार सभी कामगारों की सामाजिक-आर्थिक खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार काम कर रही है।

    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कोरोना संकट के कारण अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और छत्तीसगढ़ में अन्य राज्यो से आए प्रवासी श्रमिकों की दिक्कतों को सुलझाने में राज्य सरकार द्वारा लगातार पहल की गई है। लॉकडाउन की अवधि में सभी मेहनतकशों के सुख-दुख का पूरा ध्यान रखा गया। उनके लिए भोजन और अस्थाई आवास की व्यवस्था करायी गई। इसके अलावा दूसरे राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के भोजन और ठहरने की व्यवस्था सहित जरूरतमंद श्रमिकों को आवश्यक व्यवस्था के लिए भी उनके खाते में नगद राशि भेजी गई।

इसे भी पढ़ें  Raipir : Chief Minister Mr. Bhupesh Baghel performs  virtual inauguration of Rajiv Gandhi Chowk beautification work

    छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा केन्द्र सरकार से कोरोना संकट के कारण फंसे श्रमिकों की वापसी के प्रयास के फलस्वरूप उनकी वापसी का रास्ता खुला है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि लॉकडाउन में फंसे कामगारों की सकुशल वापसी हो सकेगी, इससे उनके परिवारजनों की चिंता दूर होगी।

क्रमांक-713/रीनू