मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री बद्रीधर दीवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री बद्रीधर दीवान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री दीवान मृदुभाषी एवं संवेदनशील जन प्रतिनिधि थे। उनका निधन प्रदेश के लिये अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

इसे भी पढ़ें  Maa Garajaidham Temple