राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर आज 11 सितम्बर को मुख्य वन संरक्षक श्री मोहम्मद शाहिद के निर्देशन में वृत्त स्तरीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वृत्त मुख्यालय जगदलपुर में किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा जगलपुर वन वृत्त के अंतर्गत शहीद हुए वन कर्मियों के सम्मान में दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शहीद के परिजनों श्रीमती सुबाय, श्रीमती तुलसा मरकाम एवं श्री दीपक कुमार पटेल को शाल एवं श्रीफल भेंट किया गया।
वन शहीद को राष्ट्रीय सैल्यूट दी गई तथा राष्ट्र गान पश्चात् दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी श्री अभय श्रीवास्तव, वन मंडलाधिकारी बस्तर वन मंडल सुश्री स्टायलो मंडावी, वन मंडलाधिकारी सामाजिक वानिकी, संचालक कांगेरघाटी राष्ट्रीय उद्यान, समस्त उप वन मंडलाधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी एवं क्षेत्रीय वनकर्मी उपस्थित थे।
- सरगुजा में स्ट्रॉबेरी की खेती का कमाल: धान से 3 गुना ज्यादा मुनाफा, किसान लाल बहादुर सिंह ने पेश की मिसाल
- रायपुर: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर कड़ा पहरा; SUDA ने जारी किए सख्त निर्देश, लगेगा भारी जुर्माना
- छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की 518 प्राध्यापकों की अंतिम संशोधित वरिष्ठता सूची, रायपुर समेत प्रदेश भर में आदेश प्रभावी
- ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास: पुष्पा 2 को पछाड़ बनी भारत की सबसे बड़ी सिंगल लैंग्वेज फिल्म, छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में भी धूम
- बिलासपुर: ड्यूटी से गायब 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर गिरी गाज, CMHO डॉ. शुभ्रा गढ़ेवाल के औचक निरीक्षण से विभाग में हड़कंप
- बिलासपुर: PM आवास दिलाने के नाम पर जेवर ठगने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया गिरोह
- बस्तर की कांगेर घाटी में मिली अनोखी ‘ग्रीन गुफा’, जल्द शुरू होगा रोमांचक सफर; देखें क्या है इसकी खासियत
- रायपुर मतदाता सूची: 5.11 लाख वोटरों के नाम कटने की तैयारी, कहीं आपका नाम तो नहीं? SIR प्रक्रिया तेज
- बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारियल भूसे की आड़ में ले जा रहे थे ₹6 करोड़ का गांजा, ओडिशा से राजस्थान जा रहा था ट्रक
- गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगा छत्तीसगढ़ का गौरव, जनजातीय वीर नायकों के ‘डिजिटल संग्रहालय’ की झांकी चयनित