रायपुर 7 मई 2019
लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी ने श्रीमती बल्दी बाई के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने श्रीमती बल्दी बाई के परिजनों को पत्र लिखकर मृतात्मा को श्रद्धांजलि देते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने श्रीमती बल्दी बाई के परिजन श्री धनसाय सोरी व श्री बालचंद सोरी को पत्र प्रेषित कर श्रीमती बल्दी बाई के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतात्मा को शांति प्रदान करने और सब परिवारजनों को इस असह्य पीड़ा को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
सांसद श्री राहुल गांधी ने पत्र में उल्लेख किया है कि स्वर्गीय श्रीमती बल्दी बाई का मेरे परिवार के प्रति बहुत गहरा स्नेह था। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान उन्होंने मेरे पिताजी स्वर्गीय राजीव गांधी जी का बहुत ही आत्मीयता से स्वागत-सत्कार किया था। शोक की इस घड़ी में मैं आपके और परिवार के सभी सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ।
515/
Source: http://dprcg.gov.in/
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर
- रायपुर: कमिश्नर प्रणाली में ‘विजिबल पुलिसिंग’ पर जोर, डॉ. संजीव शुक्ला ने दी थानों को सख्त हिदायत
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मौखिक बंटवारे से नहीं छिड़ेगा बेटियों का हक, पैतृक संपत्ति पर रहेगा समान अधिकार