रायपुर । सूरजपुर जिला चिकित्सालय में विभिन्न बीमारियों और शारीरिक तकलीफों के इलाज के लिए पिछले तीन दिनों में 55 बच्चे भर्ती हुए हैं। इन सभी बच्चों का अलग-अलग बिस्तरों पर उपचार चल रहा है। इन बच्चों में कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं है।
सूरजपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में निमोनिया पीड़ित शून्य से तीन वर्ष तक के 37 बच्चों का इलाज चल रहा है। वहां चार नवजात शिशु जन्मजात पीलिया और पांच नवजात लो बर्थ वेट (जन्म से कम वजन) के कारण उपचाररत हैं। एक माह आयु के तीन बच्चों का बर्थ एक्सफेसिया, तीन से आठ वर्ष के चार बच्चों का सिकलसेल एनीमिया और 12-12 वर्ष के एक-एक बच्चे का थैलेसिमिया तथा यूरिन इन्फेक्शन का इलाज चल रहा है। सीवियर निमोनिया के कारण चार बच्चों को ऑक्सीजन सपोर्ट में रखा गया है।
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर
- रायपुर: कमिश्नर प्रणाली में ‘विजिबल पुलिसिंग’ पर जोर, डॉ. संजीव शुक्ला ने दी थानों को सख्त हिदायत
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मौखिक बंटवारे से नहीं छिड़ेगा बेटियों का हक, पैतृक संपत्ति पर रहेगा समान अधिकार