WhatsApp Group

cg-logo, स्वच्छता प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने फिर मारी बाजी
cg-logo, स्वच्छता प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने फिर मारी बाजी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के शासकीय कैलेण्डर की विक्रय दरें निर्धारित कर दी गई हैं। सचित्र कैलेण्डर प्रति नग 50 रूपये और शीट कैलेण्डर प्रति नग 05 रूपये की दर से विक्रय किया जायेगा। शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालय एवं जनसामान्य अपने उपयोग के लिए सचित्र एवं शीट कैलेण्डर चालान के माध्यम से कार्यालय उप संचालक शासकीय मुद्राणालय, इन्द्रावती भवन के पीछे एमिनाईटीज ब्लॉक नवा रायपुर, अटल नगर से क्रय कर सकते हैं। चालान मुख्य शीर्ष- ’’0058-मुद्रण तथा लेखक साम्रगी (डी) अन्य प्राप्तियां’’ में देय होगा। चालान की मूल प्रति जमा कर शासकीय कैलेण्डर प्राप्त किया जा सकता है। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उप संचालक शासकीय मुद्राणालय, इन्द्रावती भवन के पीछे एमिनाईटीज ब्लॉक नवा रायपुर अटल नगर के दूरभाष 0771-2971910 से संपर्क किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें  मंत्री मो. अकबर ने आरडीए के प्रदर्शनी स्टॉल का किया अवलोकन

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *