अम्बिकापुर 07 मई 2021

जिले में नवपदस्थ सहायक कलेक्टर सुश्री श्वेता सुमन ने शुक्रवार 7 मई को विधिवत  अपना पदभार ग्रहण कर लिया। सुश्री सुमन  2020 बैच के आईएएस अधिकारी है। वे अभी परीविक्षा पर हैं और  जिले में विभिन्न काम-काज  को समझ कर कलेक्टर के मार्गदर्शन में कार्य सम्पादित करेंगी। सहायक कलेक्टर सुश्री सुमन ने बताया कि वे  मूलतः उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की निवासी है। संघ लोक  सेवा द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ।
समाचार क्रमांक 702/2021

Source: http://dprcg.gov.in/