उत्तर बस्तर कांकेर । जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है, जो सात अगस्त तक चलेगा। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले के सभी बाल विकास परियोजनाओं के 75 पर्यवेक्षक सेक्टर एवं 2 हजार 141 आंगनबाड़ी केन्द्रों में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत विविध कार्यक्रम, नारे लेखन, गृहभेंट, बैठक, शिविर और सम्मेलन के माध्यम से गर्भवती और शिशुवती माताओं को सही स्तनपान कराने की सलाह दी जा रही है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा पहला दूध प्रसव के तत्काल बाद शीघ्र पिलाने व सही तरीके से स्तनपान कराने प्रेरित किया जा रहा है। स्तनपान सप्ताह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी प्रचार-प्रसार में सहयोग लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत सुपोषण दूतों द्वारा घर-घर जाकर रागी का हलवा और कोदो की खिचड़ी का वितरण भी किया जा रहा है।
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर