World Milk Day (विश्व दुग्ध दिवस)
World Milk Day (विश्व दुग्ध दिवस)

उत्तर बस्तर कांकेर 01 जून 2021

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर आज कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के द्वारा ऑनलाईन कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बीरबल साहू ने डेयरी व्यवसाय से आजीविका विषय पर प्रकाश डाला, तत्पश्चात् केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. डी सूर्यम दोरा ने दुग्ध उत्पादन में छत्तीसगढ़ की वर्तमान स्थिति तथा दुग्ध में पाये जाने वाले पोषक तत्व एवं उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

पशुधन विकास विभाग कांकेर के पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. नरेन्द्र राना द्वारा डेयरी उद्यमिता के क्षेत्र में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि डेयरी उद्यमिता योजना के अंतर्गत 2 दुधारू गाय किसानों को अनुदान में प्रदान किया जाता है। पशुपोषण विशेषज्ञ डा.ॅ मनोज यादव द्वारा दुधारू पशुओं के लिए संतुलित आहार एवं तैयार करने की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पशुचिकित्सक डॉ प्रमोद ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन में वृद्धि संभव है, उनके द्वारा पशुओं में होने वाले रोग एवं उनके रोकथाम की जानकारी भी दी गई। उक्त संगोष्ठी में जिले के 30 पशुपालक सम्मिलित हुए। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. कोमल सिंह केराम, उपेन्द्र नाग और डॉ. चन्दू लाल ठाकुर भी उपस्थित थे।

क्रमांक/537/सुरेन्द्र ठाकुर

Source: http://dprcg.gov.in/