रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 6 दिसंबर को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रगतिशील कृषक सम्मेलन में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान से नवाजे गए सुकमा जिले के रामपुरम गीदमनाला गौठान की गायत्री महिला स्व-सहायता समूह ने प्रगतिशील समूह के रुप में राज्य में अपनी छाप छोड़ी है। इस समूह को उत्कृष्ट शबरी लेयर फार्मिंग एवं कड़कनाथ पालन करने के लिए राज्य स्तरीय प्रगतिशील कृषक सम्मेलन में ‘‘बेस्ट पोलट्री फार्मिंग‘‘ सम्मान से नवाजा गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समूह को 11 हजार का चेक एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया।
गायत्री समूह ने शबरी लेयर फार्मिंग के अन्तर्गत अंडा विक्रय कर 1 लाख 92 हजार रुपए की आय अर्जित की है। इन अण्डो को मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को प्रदाय किया जाता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं सी.आर.पी.एफ कैंप में भी अण्डो का विक्रय किया जाता है। गायत्री समूह ने कड़कनाथ मुर्गीपालन से अब तक 2 लाख 65 हजार की आर्थिक आय अर्जित की है। समूह की महिलाओं को सुकमा कलेक्टर श्री विनीत नन्दनवार और उपसंचालक पशुधन विकास विभाग ने बधाई दी है।
- रायपुर: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर कड़ा पहरा; SUDA ने जारी किए सख्त निर्देश, लगेगा भारी जुर्माना
- छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की 518 प्राध्यापकों की अंतिम संशोधित वरिष्ठता सूची, रायपुर समेत प्रदेश भर में आदेश प्रभावी
- ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास: पुष्पा 2 को पछाड़ बनी भारत की सबसे बड़ी सिंगल लैंग्वेज फिल्म, छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में भी धूम
- बिलासपुर: ड्यूटी से गायब 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर गिरी गाज, CMHO डॉ. शुभ्रा गढ़ेवाल के औचक निरीक्षण से विभाग में हड़कंप
- बिलासपुर: PM आवास दिलाने के नाम पर जेवर ठगने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया गिरोह
- बस्तर की कांगेर घाटी में मिली अनोखी ‘ग्रीन गुफा’, जल्द शुरू होगा रोमांचक सफर; देखें क्या है इसकी खासियत
- रायपुर मतदाता सूची: 5.11 लाख वोटरों के नाम कटने की तैयारी, कहीं आपका नाम तो नहीं? SIR प्रक्रिया तेज
- बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारियल भूसे की आड़ में ले जा रहे थे ₹6 करोड़ का गांजा, ओडिशा से राजस्थान जा रहा था ट्रक
- गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगा छत्तीसगढ़ का गौरव, जनजातीय वीर नायकों के ‘डिजिटल संग्रहालय’ की झांकी चयनित
- सूरजपुर में बाघ का शिकार: रक्षक ही बना भक्षक, महिला सरपंच और पति समेत 7 गिरफ्तार