गोबर से गौठानों में बरस रहा धन
गोबर से गौठानों में बरस रहा धन

बिलासपुर । गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन से बिलासपुर शहरी क्षेत्र के गौठानों में धन बरस रहा है। योजना के तहत 31 जुलाई तक लगभग 26 लाख रूपए का गोबर क्रय किया गया था।

जिससे लगभग 34 लाख रूपए मूल्य की वर्मी एवं सुपर कम्पोस्ट खाद के साथ-साथ गौकाष्ठ व अन्य उत्पाद तैयार किये गये हैं। अब तक 19 लाख 35 हजार रूपये से अधिक के उत्पादों की बिक्री हो चुकी है तथा लगभग 15 लाख के उत्पाद तैयार होने की प्रकिया में है।

गोधन न्याय योजना के अंतर्गत बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के चार गौठानों में पशुपालकों से 31 जुलाई 2021 तक 13 हजार 620 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई। जिसका शत् प्रतिशत उपयोग वर्मी व सुपर कम्पोस्ट खाद उत्पादन के साथ-साथ गौकाष्ठ और अन्य सामग्री बनाने में किया गया है।

इस योजना का संचालन शहर के मोपका, तिफरा, सकरी और सिरगिट्टी क्षेत्र में नरवा, गरवा, घुरवा योजना के तहत बनाये गये गौठानों में किया जा रहा है। इन गौठानों में खरीदे गये गोबर में 4412 क्विंटल का उपयोग वर्मी कम्पोस्ट, 5414 क्विंटल का उपयोग सुपर कम्पोस्ट उत्पादन और 3794 क्विंटल गोबर का उपयोग गौकाष्ठ बनाने में किया गया है।

गौठानों में उत्पादित 732 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद में से 7 लाख से अधिक मूल्य के 703 क्विंटल खाद का विक्रय किया जा चुका है। इसी तरह 1,107 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट खाद का उत्पादन किया गया। जिसमें से 5 लाख 14 हजार रूपए मूल्य के 856 क्विंटल खाद की बिक्री हो चुकी है।

गोधन न्याय योजना के तहत् 26 लाख का गोबर से बना 34 लाख रूपए का उत्पाद
गोधन न्याय योजना के तहत् 26 लाख का गोबर से बना 34 लाख रूपए का उत्पाद

गौठान में गोबर से गौकाष्ठ उत्पादन कर 6 लाख 62 हजार रूपए मूल्य के गौकाष्ठ बेचे जा चुके है। इसका उपयोग शमशान घाट में शवों को जलाने के लिए लकड़ी की जगह पर किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें  बिलासपुर में नशे में धुत कार चालक का आतंक, स्कूटी सवार को 1 किलोमीटर तक घसीटा!

 नगर निगम के उपायुक्त श्री राकेश जायसवाल ने बताया कि कोविड काल में संक्रमित शवों को जलाने के लिए नगर निगम द्वारा गौकाष्ठ का ही उपयोग किया गया। घरों में भी लोग खाना पकाने के लिए इसका उपयोग करते है। यह पर्यावरण के लिए सुरक्षित है साथ ही यह लकड़ी का सस्ता एवं श्रेष्ठ विकल्प है। उन्होंने बताया कि ठंड के दिनों में गोबर से गौकाष्ठ बनाया जाता है। इसके लिए चारो गौठानों में मशीन भी नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

    गोबर उत्पाद के विक्रय से गौठानों में कार्य करने वाले स्व सहायता समूहों को प्राप्त 5 लाख रूपए लाभांश की राशि उनके खातें में जमा है। शहर के चार गौठानों में 16 महिला स्व सहायता समूह कार्यरत है। जिनसे जुड़ी 160 महिलाओं के लिए गोधन न्याय योजना रोजगार का उत्तम जरिया बन चुकी है।

Related

ताज़ा बिलासपुर न्यूज़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला: सिज़ोफ्रेनिया छिपाने के आरोप में तलाक या विवाह रद्द नहीं

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला: सिज़ोफ्रेनिया छिपाने के आरोप में तलाक या विवाह रद्द नहीं छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए एक पति की याचिका खारिज कर दी है। पति ने अपनी पत्नी पर शादी से पहले सिजोफ्रेनिया जैसी गंभीर मानसिक बीमारी छिपाने का आरोप लगाते हुए विवाह रद्द करने और तलाक…

इसे भी पढ़ें  धान खरीदी केंद्र में कानून व्यवस्था का जायजा लेने भ्रमण किया आईजी-एसपी ने

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का सख्त रुख: बिलासपुर में बढ़ती चाकूबाजी पर चिंता

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बिलासपुर में बढ़ती चाकूबाजी पर सख्त रुख छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलासपुर शहर में तेज़ी से बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए गृह विभाग के प्रमुख सचिव को नोटिस जारी किया है और व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।…

छत्तीसगढ़: 11 पुलिस अधिकारियों का बड़ा तबादला, नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी!

छत्तीसगढ़: 11 पुलिस अधिकारियों का बड़ा तबादला, नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी!छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 पुलिस अधिकारियों का तबादला छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में राज्य पुलिस सेवा के 11 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। ये तबादले 14 अगस्त 2025 को जारी किए गए आदेश…

बिलासपुर में सीआरपीएफ की शानदार बाइक रैली: हर घर तिरंगा का संदेश

बिलासपुर में सीआरपीएफ की शानदार बाइक रैली: हर घर तिरंगा का संदेश आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में सीआरपीएफ बिलासपुर बटालियन ने सोमवार को एक यादगार कार्यक्रम आयोजित किया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को और ज़्यादा मज़बूत करने के लिए, उन्होंने एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया, जो देशभक्ति के रंगों से सराबोर…

इसे भी पढ़ें  बिलासपुर: हाईकोर्ट ने वन भूमि पर निर्माण कार्य पर रोक लगाई!

कोरबा जेल ब्रेक: दो फरार कैदी गिरफ्तार, तलाश जारी!

कोरबा जेल से फरार कैदियों की गिरफ्तारी: एक बड़ी सफलता! छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित जिला जेल से फरार हुए चार कैदियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह खबर पूरे जिले में राहत की लहर लेकर आई है। हालांकि, अभी भी दो कैदी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश…

छत्तीसगढ़ में कृषि भूमि मूल्य निर्धारण में क्रांति: किसानों को मिलेगा न्यायसंगत मुआवजा

छत्तीसगढ़ में कृषि भूमि मूल्य निर्धारण में क्रांति: किसानों को मिलेगा न्यायसंगत मुआवजा छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री श्रीमती विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है जिससे राज्य के किसानों को बड़ी राहत मिलने वाली है। मंत्रिपरिषद की बैठक में पारित एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव से ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि के बाजार मूल्य…

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *