WhatsApp Group

मनोरा विकासखंड के घाघरा और सोनक्यारी में महिलाओं को दोना पत्तल की मशीन और सिलाई मशीन भी उपलब्ध कराया गया है
महिलाएं आजीविका से जुड़कर स्वावलंबन की डगर पर अग्रसर हो रही है

जशपुरनगर 24 मई 2021

कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन में गौठान स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जशपुर विकासखंड के जनपद सीईओ श्री प्रेम सिंह मरकाम के दिशा निर्देश में गौठानों में बांस के बकरी शेड बनाया गया है। जहां महिलाएं बकरी पालन सुअर पालन करके आत्म निर्भर बन रही है। इसी प्रकार मनोरा विकासखंड के जनपद सीईओ श्री अनिल तिवारी के मार्गदर्शन में सोनक्यारी, रेमने में समूह की महिलाएं गन्ना उत्पादन करके गुड़ बनाने का भी कार्य कर रही है और गौठानों में नेपियर घास भी लगाई है जिससे पशुओं को बेहतर चारा मिल सके।

इसी प्रकार मनोरा विकासखंड के गौठान घाघरा में समूह की महिलाएं दोना पत्तल का कार्य  कर रही है और सोनक्यारी में मशीन भी उपलब्ध कराया गया है। प्रशासन द्वारा महिलाओ को गतिविधियांे में शामिल करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।  

इसे भी पढ़ें  सरगुजा को मिली हवाई सेवा की सौगात: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अंबिकापुर एयरपोर्ट का उद्घाटन

स.क्र./1033/नूतन

Source: http://dprcg.gov.in/