Disaster Management
Disaster Management
  • नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक- 09109322032,
  • अधिकारियों-कर्मचारियों की 24 घंटे लगी ड्यूटी,

जांजगीर-चांपा 2 जून 2021

कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के निर्देश पर आगामी मानसून में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के संबंध में बाढ़ अतिवृष्टि की स्थिति पर सतत निगरानी रखने तथा सूचना के आदान-प्रदान हेतु जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना गत 28 मई से कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 में की गई है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक- 09109322032 है ।बाढ़ नियंत्रण कक्ष के कंट्रोल रूम में कार्य संपादन हेतु अधिकारियों कर्मचारियों की आगामी आदेश पर्यन्त  ड्यूटी लगाई गई है।

    जारी आदेश के अनुसार प्रथम चक्र प्रातः -6ः00 बजे से दोपहर- 2ः00 बजे तक श्री अनुरेखक राजीव कुमार श्रीवास्तव, सहायक वर्ग 2 श्री एम.एस. मरावी, वाटर मैन श्री सुनीता यादव कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संरक्षण एवं बराज निर्माण क्रमांक- 02 चांपा,

    द्वितीय चक्र दोपहर -2ः00 बजे से रात्रि -10ः00 बजे तक उप अभियंता श्री एचएस कुबरे कार्यपालन अभियंता हसदेव नाहर जल प्रबंधन संभाग जांजगीर, स्थल सहायक श्री केशव कुमार महतो कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग जांजगीर मुख्यालय चांपा, चैकीदार श्री लालजी साहू कार्यपालन अभियंता जल संसाधन सर्वेक्षण एवं बराज निर्माण क्रमांक 02 चांपा,

     तृतीय चक्र रात्रि -10ः00 बजे से सुबह -6ः00 बजे तक उप अभियंता श्री एस के तवर, सहायक ग्रेड 3 श्री उमेंद्र कुमार डहरिया कार्यपालन अभियंता हसदेव नाहर जल प्रबंधन संभाग जांजगीर, स्थल सहायक श्री अनुराग सिंह कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग जांजगीर मुख्यालय चांपा,

     अवकाश अवधि में प्रथम चक्र, सुबह – 6ः00 बजे से दोपहर- 2ः00 बजे तक उप अभियंता श्री एल.एस. राठौर कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास अभिकरण जांजगीर, सहायक ग्रेड 3 श्री नरेंद्र कुमार पटेल, भृत्य श्री प्रमोद कुमार दिनकर कार्यपालन अभियंता हरदेव नहर जल प्रबंधन संभाग जांजगीर,

      द्वितीय चक्र में दोपहर -2ः00 बजे से रात्रि -10ः00 बजे तक उप अभियंता श्री महेश राम सोनी कार्यपालन अभियंता जल संसाधन सर्वेक्षण एवं बराज निर्माण क्रमांक- 2 चांपा, सहायक ग्रेड 2 श्री लखन लाल देवांगन, भृत्य श्री गनपत लाल यादव कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग चांपा संभाग चांपा,

      तृतीय चक्र रात्रि -10ः00 बजे से सुबह -6ः00 बजे तक उप अभियंता श्री एच व्ही बरेठ कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग जांजगीर, सहायक ग्रेड 2 ,श्री मोहनलाल श्रीवास और चैकीदार श्री जय कुमार देवांगन कार्यपालन अभियंता जल संसाधन सर्वेक्षण एवं बाराज निर्माण क्रमांक- 2, चांपा ।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभाव शील होगा। संपूर्ण व्यवस्था हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री राम कुमार कृपाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Source: http://dprcg.gov.in/