Rajiv Bahavan
Rajiv Bahavan

निगम-मंडलों को लेकर आज एक और सूची जारी की गई है। जारी सूची के मुताबिक अटल श्रीवास्तव को पर्यटन मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बलराम चक्रधारी को माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा राजेंद्र ढीमर को मछुआरा कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं आरएन.वर्मा- सदस्य, राज्य पिछड़ा आयोग, चित्रेखा साहू- उपाध्यक्ष पर्यटन मंडल तथा कन्हैया अग्रवाल- सदस्य, क्रेडा बने हैं।

माटी कला बोर्ड

माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष बालम चक्रधारी को बनाया गया है. सोनूराम नाग, पुनीता प्रजापति, कुलवंत प्रजापति, कृष्णा चक्रधारी, बसंत चक्रधारी, खिलावन चक्रधारी को माटी कला बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है.

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग और क्रेडा

आर एन वर्मा को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बनाया गया है. वहीं क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल और विजय साहू को बनाया गया है.

मछुआ कल्याण बोर्ड

मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र ढीमर बनाए गए हैं. मछुआ कल्याण बोर्ड के अन्य सदस्य के रूप में दिनेश फूटान, देव कुँवर निषाद, आर एन आदित्य, अमरिका निषाद, प्रभु मल्लाह, विजय ढीमर को नियुक्ति मिली है.

पूरी लिस्ट निचे देखिये

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *