WhatsApp Group

गाईडलाइन का पालन नहीं करने वालो पर जारी रहेगी कार्यवाही -एसडीएम श्री दिनेश कुमार नाग 

नारायणपुर, 4 मई 2021

कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने जिले में लागू लॉकडाउन के दौरान जिलेवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इस बात को ध्यान रखते हुए किराना दुकान, मछली, चिकन, मटन एवं अंडा विक्रेता, फल विक्रेता और सब्जी विक्रेताओं को होम डिलिवरी की सुविधा प्रदान की है। जिले में होम डिलिवरी हेतु कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 07781-252214 है। उक्त निर्देशों का उल्लंघन करने वाले ग्रामीण क्षेत्रो के दुकानदारों पर एसडीएम श्री दिनेश कुमार नाग एवं उड़न दस्ता टीम ने छापामारी कार्यवाही की। छापेमारी कार्यवाही ब्रेहबेडा, मऱकाबेडा, धौड़ाई एवं झारा के दुकानदारों पर की गई एवं 17 हजार 200 रुपये का जुर्माना लगाया गया। एस डी एम श्री दिनेश कुमार नाग ने बताया कि विवाह एवं सामूहिक कार्यक्रम में छापेमारी कार्यवाही से अब होने वाले विवाह कार्यक्रम एवं सामूहिक कार्यक्रम में शासन की गाईडलाइन का पालन किया जा रहा है। इस अवसर पर तहसीलदार श्री सुनील सोनपिपरे एवं श्री केतन भोयर सहित उड़न दस्ता दल के सदस्य और नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद थे।
एस.षुक्ल/राहुल/374

इसे भी पढ़ें  Indira Arts and Music University

Source: http://dprcg.gov.in/