नारायणपुर, 7 मई, 2021
साथी संस्था के तत्वाधान में ऑक्सफैम इंडिया द्वारा महिला एवं बाल विकास की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कोरोना से बचाव एवं संक्रमण के प्रसार के रोकथाम हेतु 150 सेट सुरक्षा किट प्रदाय किया गया। कोरोना के संक्रमण के रोकथाम हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में राशन वितरण, कोविड टीकाकरण और जांच तथा टीकाकरण में शामिल है। इनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए साथी संस्था, कुम्हारपारा कोंडागांव द्वारा ऑक्सफैम इंडिया एनजीओ के सहयोग से 150 सुरक्षा किट जिसमे एन-95 मास्क, हैंड सैनिटाइजर, हैंड ग्लव्स, हैंडवाश और फेस शील्ड आज जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय को साथी संस्था से श्री भूपेश तिवारी एवं विभाग की ओर से श्री रविकांत, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी की उपस्थिति में प्रदाय किया गया। संकट की इस घड़ी में साथी संस्था का सहयोग अमूल्य है।
एस.शुक्ल/राहुल/378
Source: http://dprcg.gov.in/
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर