नारायणपुर : महिला स्वसहायता समूह विभिन्न आर्थिक गतिविधियां अपनाकर बन सकती हैं सशक्त-विधायक श्री चंदन कश्यप
नारायणपुर : महिला स्वसहायता समूह विभिन्न आर्थिक गतिविधियां अपनाकर बन सकती हैं सशक्त-विधायक श्री चंदन कश्यप

नारायणपुर 16 जून 2021 

छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक श्री चंदन कश्यप ने आज यहां जिला मुख्यालय में स्थित उद्यानिकी विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और जिले में गठित विभिन्न महिला स्वसहायता समूहों को मिनी राईस मिल एवं पलवो राईजर मशीनों का वितरण किए। उन्होंने उपस्थित महिला समूंहों को संबोधित करते हुए कहा कि षासन द्वारा  समाज के सभी वर्गाे के लोगों के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं का लाभ सब तक पहंूचे इसके लिए षासन प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में गठित महिला स्वसहायता समूह आर्थिक गतिविधियों से जुड़कर अपने माली हालात मजबूत बना सकती है। उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संचालित योजनाओं से लाभ लेने के लिए ग्रामीण जन आगे आए। उन्होने कहा कि कोविड-19 महामारी के रूप में विगत डेढ़ वर्शाे से देश और दुनिया में फैला हआ है और इसके दुश्परिणाम देखने को मिल रहा है। राज्य षासन ने संवेदनशीलता के साथ जुलाई से नवम्बर तक बीपीए हितग्राहियों को  निशुल्क खाद्यान देने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा किसानों को धान के स्थान पर फलदार वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है और इसके लिए 10 हजार रूपयें प्रति एकड़ के मान से प्रोत्साहन राशि राज्य षासन द्वारा दी जाएगी। 

छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक श्री चंदन कश्यप ने आगे कहा कि नरवा-घुरवा और बाड़ी राज्य षासन की प्राथमिकता वाली योजना हैं। गोठान से जुड़कर महिला स्वसहायता समूह सब्जी और अन्य प्रकार की चीजों का उत्पादन कर आर्थिक रूप से निर्भर बन सकते है। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाये रखने और मास्क लगाने का आग्रह किया वहीं यह भी कहा कि कोरोना के लिए टीकाकरण का कार्य किया जा रहा हैं। ग्रामीणजन आगे आकर टीका लगवायंे। इस अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी ने कहा कि महिला स्वसहायता समूहों द्वारा जिले में अनेक आर्थिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इससे महिला स्वसहायता समूह आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इससे पहले विधायक श्री चंदन कश्यप ने उपस्थित अतिथियों के साथ एक सौ पचास महिला स्वसहायता समूहों को जिला खनिज न्यास निधि से प्रदाय 1 करोड़ 65 लाख रूपये के एक सौ पचास मिनी राईस मिल एवं पलवो राईजर मशीनों का वितरण किए। इसके अलावा 3 हजार सब्जी मिनी किट एवं पौधौ का भी वितरण किया गया। इस दौरान विधायक श्री चंदन कश्यप ने उद्यानिकी विभाग के प्रांगण में पौध रोपण किया।

             हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक श्री चंदन कश्यप ने जिला अंत्यावयायी वित्त एवं विकास निगम द्वारा संचालित योजना के तहत एक हितग्राही को ट्रैक्टर एवं मुख्यमंत्री स्वेक्षानुदान से एक हितग्राही को चेक का वितरण किया गया। जिला अंत्यावसायी सह.वि.सं विभाग के द्वारा अ.जा. टै्रक्टर योजना (9 लाख 8 हजार रूपए स्वीकृत राशि ) के तहत से हितग्राही श्री रामसाय उइके ग्राम बड़े जम्हरी को ट्रैक्टर का चाबी प्रदान किया गया । इसी तरह मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मद से विकासखण्ड ओरछा के ग्राम कोहकमेटा निवासी खोटली बाई को 1 लाख रूपए का चेक उपचार हेतु प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री प्रमोद नेलवाड़, कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू, एस डी एम श्री दिनेश कुमार नाग, श्री संजय चंदेल के अलावा जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।एस.शुक्ल/राहुल