बलरामपुर 25 मई 2021
जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एक्का ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा वर्ष 2020-21 का आयोजन कोविड-19 की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए असाईनमेन्ट पद्धति से कराने का निर्णय लिया गया है। विद्यार्थियों को निर्धारित केन्द्र से उनके द्वारा चुने विषयों के प्रश्न-पत्र एवं उत्तर पुस्तिका 01 जून से 06 जून 2021 तक वितरित किया जायेगा। परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के पश्चात उत्तर लिखकर 05 दिन की समय-सीमा में अपने निर्धारित केन्द्र में जमा करेंगे। निर्धारित समय-सीमा में उत्तर पुस्तिका जमा नहीं करने पर छात्र को अनुपस्थित माना जायेगा। उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने एवं जमा करने हेतु अवकाश के दिनों में भी परीक्षा केन्द्र कार्यालयीन समय तक खुले रहेंगे।
समाचार क्रमांक 380
Source: http://dprcg.gov.in/
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर