नैना सिंह धाकड़ एवरेस्ट फतह
नैना सिंह धाकड़ एवरेस्ट फतह

पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ ने विश्व के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट और विश्व की चौथी ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया है। यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली नैना छत्तीसगढ़ की पहली महिला हैं।

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही सुश्री नैना सिंह धाकड़ को माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने कहा कि सुश्री नैना ने अपने दृढ़ संकल्प, इच्छाशक्ति तथा अदम्य साहस से विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर विजय प्राप्त की है। उनकी उपलब्धि पर पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व है। यह हमारे महिला सशक्तिकरण की परिचायक है जो हमारी बेटियां इतनी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रही हैं और छत्तीसगढ़ का नाम पूरा विश्व में ऊंचा कर रही हैं। मैं उनके माता-पिता को भी बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। साथ ही मैं सुश्री नैना के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बस्तर की पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ द्वारा विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नैना के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा है  की नैना ने अपने दृढ़ संकल्प,  इच्छाशक्ति तथा अदम्य साहस से विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर विजय प्राप्त कर अपनी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर नैना की इस उपलब्धि और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।

नैना बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से 10 किलोमीटर स्थित एक्टागुड़ा गांव की रहने वाली हैं। बस्तर गर्ल नैना 10 साल से पर्वतारोहण में सक्रिय हैं। नैना ने 1 जून को यह उपलब्धि हासिल की है।

Video Released by Bastar District

देखिए किस तरह बस्तर की बिटिया नैना सिंह धाकड़ ने फतेह किया Mount Everest । विश्व की सबसे ऊंची चोटी से दिया संदेश।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *