बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में रविवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 10-10 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं नाबालिग सहित 2 लोग झुलस गए हैं। उन्हें गंभीर हालत में अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश होने के कारण सभी पेड़ के नीचे खड़े हुए थे। स्थानीय लोगों ने निजी वाहन की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक, राजपुर क्षेत्र के दुप्पी गांव निवासी शिवलाल गोड़ (20) पुत्र लाल बहादुर गोड़, उसका भाई राजपाल गोड़ (35), राजपाल का 6 साल का बेटा शुभम व 10 साल का विनोद और रूप नारायण गोड़ की 10 साल की बेटी काजल सभी रविवार शाम 5 बजे सरनापारा खेत में आलू लगा रहे थे। अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी एक पेड़ के नीचे खड़े थे। उसी समय तेज गर्जना के साथ बिजली उन पर गिर पड़ी।
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर