WhatsApp Group

बीजापुर :   शासन की सहायता से गरीब बुजुर्ग महिला कोपा सम्मका को मिला पक्का मकान
बीजापुर : शासन की सहायता से गरीब बुजुर्ग महिला कोपा सम्मका को मिला पक्का मकान

शासन की महत्वाकांक्षी मोर जमीन मोर मकान योजना से भोपालपटनम नगर निवासी गरीब बुजुर्ग महिला कोपा सम्मका को अपने स्वयं का पक्का मकान बनाने सहायता मिली और उसके पक्के मकान का सपना साकार हो गया। अपने बेटे के साथ भोपालपटनम नगर के वार्ड क्रमांक 13 में निवासरत् निर्धन बुजुर्ग महिला कोपा सम्मका खपरैल वाले कच्चे मकान में गुजर-बसर कर रही थी। जो बारिश दिन में पानी टपकने के कारण दिक्कतों भरा था। बेटे द्वारा मजदूरी कर घर की रोजमर्रा की जरूरतें ही पूरी होती थी। इस स्थिति में स्वयं मकान बनाना सपना ही था।

इस बीच 2018 में प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत बीएलसी घटक में मोर जमीन मोर मकान के अंतर्गत उसे मकान निर्माण हेतु सहायता की जानकारी नगर पंचायत भोपालपटनम से मिली। इसके साथ ही गरीब बुजुर्ग महिला कोपा सम्मका से मकान निर्माण हेतु आवेदन पत्र प्रतिपूरित करवाकर प्रस्ताव शासन को भेजा गया। कोपा सम्मका बताती हैं कि मकान निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिलने के बाद आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते वह कई महीनों तक मकान निर्माण करने में असमर्थ थीं। इस दौरान नगर पंचायत भोपालपटनम के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा आवास निर्माण शुरू करने हेतु प्रोत्साहित किया गया और मकान निर्माण हेतु एक राजमिस्त्री भी उपलब्ध कराया गया।

इसे भी पढ़ें  मछली पालन से नारद का परिवार खुशहाली की राह पर

जिससे वह और उनका बेटा स्थानीय स्तर पर श्रमिकों की व्यवस्था कर मकान को धीरे-धीरे पूर्ण किया। कोपा सम्मका ने बताया कि शासन द्वारा 2 लाख 26 हजार रूपए की सहायता दी गयी, वहीं वह स्वयं एवं उनका बेटा ने मकान निर्माण में काम कर अंशदान की 79 हजार रूपए की पूर्ति कर डाली। जिससे उनका पक्का मकान पूरा हुआ। अब वे अपने पक्के आवास में खुशी से रह रहे हैं और मकान निर्माण की मदद हेतु शासन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करती हैं।