दलपत सागर में पहुंचने लगा इंद्रावती नदी का पानी
दलपत सागर में पहुंचने लगा इंद्रावती नदी का पानी

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया वर्चुवल कार्यक्रम में जिले के 08 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित

मुख्यमंत्री से विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से श्री योगेन्द्र वर्मा, श्री देवेन्द्र साहू, श्री नेमसिंह मोहले, श्री टिकेश वैष्णव और कु. प्रज्ञा कश्यप हुए रू-ब-रू

मुंगेली 23 मई 2021

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र-छात्रा सत्र 2018-19 एवं 2019-20 में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की टाॅप टेन सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से वर्चुवल समारोह में सभी मेधावी छात्रों को सम्मान स्वरूप 1 लाख 50 हजार रूपये की राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई। जिला कलेक्टोेरेट स्थित स्वान सभा कक्ष से कलेक्टर श्री पी.एस एल्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी.भारद्वाज और सत्र 2018-19 एवं 2019-20 में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की टाॅप टेन सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र श्री योगेन्द्र शर्मा, श्री देवेन्द्र साहू, श्री धर्मजीत सिंह राजपूत, श्री अमन सिंह राजपूत, श्री नेमसिंह मोहले, श्री टिकेश वैष्णव, कु. प्रज्ञा कश्यप, श्री नीरज कुमार वर्मा जुडे़।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मेधावी छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्र-छात्राओं से उनकी शिक्षा-दीक्षा के साथ माता-पिता एवं घर परिवार के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है। जिसके जरिएं व्यक्ति ऊॅचे से ऊॅचे पद प्राप्त कर सकता है। लेकिन यह पद आसानी से प्राप्त नहीं की जा सकती। इसके लिए कड़ी मेहनत और लगन की आवश्यकता होती है। उन्होने कहा कि विद्यार्थी हमारी शक्ति और भविष्य के निर्माता है। इस हेतु राज्य सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होने विद्यार्थियों को हर संभव मदद करने की भी बात कहीं। इस अवसर पर उन्होने विद्यार्थियो को शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर समाज, राज्य एवं देश की विकास में सहभागी बनने की बात कहीं।  

विडियो कान्फ्रेंसिंग में सर्व प्रथम सत्र 2018-19 में टाॅप टेन सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले योगेन्द्र वर्मा ने मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रू-ब-रू होते हुए बताया कि वह 12वीं कक्षा के बाद बिलासपुर में रहकर बीएससी की पढाई कर रहा है और उनके द्वारा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की जा रही है। उनका लक्ष्य प्रशासनिक अधिकारी बनने का है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लक्ष्य प्राप्त के लिए अधिक मेहनत करने की बात कहीं। टाॅप टेन में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले देवेन्द्र साहू ने बताया कि वर्तमान में वह हिन्दू विश्व विद्यालय दिल्ली में रहकर राजनीति विज्ञान विषय लेकर पढ़ाई कर रहा है और उनका लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का है। इसी तरह मेधावी छात्र श्री नेमसिंह मोहले ने मुख्यमंत्री से रूबरू होते हुए बताया कि वह साईस काॅलेज मुंगेली में बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। उनके पिता कृषि कार्य करते है। इस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अपना आर्शीवाद प्रदान किया।

इसी क्रम में सत्र 2019-20 में 12वीं बोर्ड टाॅप टेन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले श्री टिकेश वैष्णव ने मुख्यमंत्री से रूबरू होते हुए उन्हे उच्च शिक्षा के लिए दी गई आर्थिक सहयोग के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होने बताया कि वर्तमान में वह बिडला इंस्टीट्यूट पिलानी में बीटेक की शिक्षा ग्रहण कर रहा है। 10वीं बोर्ड टाॅप टेन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कु. प्रज्ञा कश्यप ने मुख्यमंत्री से बात-चीत करते हुए बताया कि वह वर्तमान में कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रही है। आगे उनका भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य है। इस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की समझाईश दी।

कलेक्टोरेट स्थित स्वान सभा कक्ष से विडियों कांफ्रेसिंग में जुड़ने के पूर्व कलेक्टर श्री एल्मा ने टाॅप टेन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले श्री योगेन्द्र वर्मा, श्री टिकेश वैष्णव एवं कु. प्रज्ञा कश्यप को स्वर्ण पदक एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले श्री देवेन्द्र साहू को रजत पदक से सम्मानित किया गया है और उन्होने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हे आगे बढ़ने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।  इस अवसर पर एम आई एस प्रशासक श्री अशोक सोनी, नेटवर्क इंजीनियर श्री विशोक सिंह ठाकुर सहित सभी मेधावी छात्र-छात्राओं के अभिभावकगण उपस्थित थे।

क्रमांक//लहरे//

Source: http://dprcg.gov.in/