WhatsApp Group

मुख्यमंत्री ने देवउठनी एकादशी की दी बधाई
मुख्यमंत्री ने देवउठनी एकादशी की दी बधाई

 

रायपुर ।   मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देवउठनी एकादशी का दिन शुभ और मंगलकारी माना गया है। इसे देव उत्थान एकादशी और देव प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दुओं में इस दिन से सारे मांगलिक कार्यों की शुरूआत की जाती है। छत्तीसगढ़ में देवउठनी एकादशी का पर्व बहुत उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। एकादशी के पावन अवसर पर उन्होंने कामना की है कि एकादशी का त्यौहार सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए और सब के मंगल कार्य पूर्ण हों।  

इसे भी पढ़ें  सहकारी समिति के कर्मचारियों को सालभर से वेतन नहीं, शर्ट उतार कर किया प्रदर्शन

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *