ऑनलाईन कला उत्सव का हुआ आयोजन
ऑनलाईन कला उत्सव का हुआ आयोजन

राजनांदगांव ।  राज्य माध्यमिक शिक्षा मिशन राजनांदगांव द्वारा ऑनलाईन मोड में जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन में 25 अक्टूबर 2021 को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित किया गया। स्कूल शिक्षा साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों कलात्मक प्रतिभा को पहचानने, उसे पोषित करने और शिक्षा में कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए इस वर्ष जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन ऑनलाईन मोड में आयोजित किया गया।

सहायक जिला परियोजना अधिकारी श्री एसके पाण्डेय के मार्गदर्शन में राजनांदगांव जिले के विभिन्न विकासखंडों से चयनित प्रतिभागियों ने 9 विभिन्न विधाओं में अपने कला कौशल का वीडियो द्वारा प्रदर्शन किया। जिसका अवलोकन कला विशेषज्ञ श्री द्वारका यादव, श्री विभाष पाठक, श्री पूनाराम यादव, श्री सुदेश यादव, श्री संतोष यादव, श्री तरूण गढ़पायले द्वारा किया गया। जिनके द्वारा राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन किया। चयनित प्रथम स्थान प्रतिभागी राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में शामिल होंगे। (1) एकल नृत्य (शास्त्रीय ) बालिका वर्ग  – प्रथम – कुमारी विनिता लांगड़े, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय बागुर ( छुईखदान) द्वितीय – कुमारी प्रियांशी सदाव्रती, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगांव (2) एकल नृत्य (पारंपरिक ) – बालक वर्ग प्रथम – कार्तिय यादव, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय पटेवा (राजनांदगांव ) बालिका वर्ग  प्रथम – कुमारी भूमिका, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय मार्री ( मोहला ) (3) एकल गायन ( शास्त्रीय ) बालक वर्ग प्रथम – यशवंत, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय पटेवा ( राजनांदगांव ) बालिका वर्ग प्रथम – प्रिया श्रीवास, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय खैरागढ़ ( खैरागढ़ ) द्वितीय  – कुमारी रिशिमा देवागंन, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय पटेवा (राजनांदगांव ) (4) एकल गायन (पारंपरिक)  ।

इसे भी पढ़ें
मंत्री चौबे ने किया मोंगरा बैराज का मुआयना

बालक वर्ग प्रथम – इंद्रजीत वैष्णव, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय कोकपुर (डोंगरगांव ) द्वितीय – सुधांशु साहू, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय भेड़ीकला (राजनांदगांव ) बालिका वर्ग प्रथम – केशर साहू, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय बागुर (छुईखदान ) द्वितीय – कुमारी निशा साहू, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय बोरी (राजनांदगांव ) (5) वादन शास्त्रीय बालक वर्ग प्रथम – लक्की साहू, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय भोथली (डोंगरगढ़) बालिका वर्ग प्रथम – राजनंदिनी, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय भर्रेगांव (राजनांदगांव ) (6) वादन लोक संगीत बालक वर्ग प्रथम – रंजीत कुमार, डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरागढ़ द्वितीय – इतिहास बघेल, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय बोरी (राजनांदगांव ) बालिका वर्ग प्रथम – गेमिन ठाकुर, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय पटेवा (राजनांदगांव ) (7) दृश्य कला (द्वि आयामी ) बालक वर्ग प्रथम – दुर्गानंद, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय भेड़ीकला (राजनांदगांव ) द्वितीय – धु्रव जैन, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट  अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगांव, बालिका वर्ग प्रथम – दीपशिखा वर्मा, शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव चांदनी सोनवानी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगांव (8) दृश्यकला त्रिआयामी बालक वर्ग प्रथम – लक्ष्मण निषाद, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय बागुर (छुईखदान ) द्वितीय – ईश्वर, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय अंजोरा (राजनांदगांव) (9) स्थानीय खेल खिलौने बालक वर्ग प्रथम – लक्ष्मण निषाद, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय बागुर (छुईखदान) बालिका वर्ग प्रथम  – कुमारी साक्षी साहू, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय मनगटा (राजनांदगांव) ।

इसे भी पढ़ें
हमर सुघ्घर अस्पताल अभियान से स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं को मिलेगी मजबूती