Pradhan-Mantri-Van-Dhan-Vikas-Yojana
Pradhan-Mantri-Van-Dhan-Vikas-Yojana
  • वनधन केन्द्र में महिलाएं नियमित रूप से कार्य करें : कलेक्टर
  • कलेक्टर ने विकासखंड मानपुर के वनधन केन्द्रों का किया निरीक्षण

राजनांदगांव 28 मई 2021

 जिले के सुदूर वनांचल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के उद्देश्य से निर्माण किया गया वन धन केन्द्र उनकी आय का प्रमुख जरिया बन गया है। जहां स्थानीय निवासियों के आर्थिक गतिविधियों के लिए विकासखंड मानपुर के पानाबरस, सरखेड़ा, सीतागांव में वनधन केन्द्र गोदाम तथा भवन का निर्माण किया गया है। वनधन केन्द्र पानाबरस में समूह की स्थानीय महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के वन उत्पादों का संग्रहण कर प्रसंस्करण कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने अपने साप्ताहिक दौरे में वनधन केन्द्र पानाबरस, सरखेड़ा व सीतागांव का निरीक्षण किया। उन्होंने शहद प्रसंस्करण कार्य का निरीक्षण करने के बाद शहद विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केन्द्र में महिलाएं नियमित रूप से कार्य करें। जिससे अधिक से अधिक आमदनी मिल सके। वहीं ट्रायफेड द्वारा मांग की हुई लक्ष्य को पूरा करे। उन्होंने केन्द्र में प्लेटफार्म बनाने के निर्देश दिए। वनधन केन्द्र परिसर में छाया के लिए फलदार वृक्ष लगाने कहा। उन्होंने गोदाम में मक्का खरीदी केन्द्र का भी निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़ें
राजनांदगांव : कलेक्टर के निर्देश पर खाद एवं बीज आपूर्ति कृषि आदान विक्रेताओं के परिसर का किया गया निरीक्षण

सीतागांव वनधन केन्द्र निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की-

कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने सीतागांव वनधन केन्द्र भवन निर्माण का धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य जल्द ही पूरा करें। इसके बाद यहां समूहों द्वारा प्रसंस्करण के कार्य प्रारंभ किया जाए। इसका उपयोग समूहों द्वारा विभिन्न गतिविधियों के लिया जाना चाहिए। आसपास गांव के स्थानीय निवासियों को इसके लिए प्रेरित करें। आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से आय में वृद्धि होगी। साथ ही स्थानीय रोजगार भी प्राप्त होगा। इस अवसर पर एसडीएम मोहला श्री सीपी बघेल, सीईओ जनपद पंचायत मानपुर श्री डीडी मंडले, कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना क्रमांक 2 श्री पीपी खरे, कार्यपालन अभियंता आरईएस श्री एस घोष, तहसीलदार श्री सुरेन्द्र उर्वशा, नायब तहसीलदार श्री सृजल साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

क्रमांक 137- निखलेश

Source: http://dprcg.gov.in/