डेंगू को लेकर रहे सतर्क : कलेक्टर
डेंगू को लेकर रहे सतर्क : कलेक्टर

रायगढ़ । कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने बारिश के मद्देनजर जलजनित रोगों से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रायगढ़ शहरी क्षेत्र में डेंगू से बचाव के लिय सघन सर्वे अभियान चलायें।

नगर निगम की टीम पिछले सालों में प्रभावित रहे क्षेत्रों में घर-घर जाकर चेक करें कि कहीं जल जमाव या डेंगू लार्वा पनपने स्थिति तो नहीं है। संभावित जगहों पर दवा का छिडकाव व नियमित फॉगिंग करवाएं। लोगों को डेंगू से बचाव के लिए लगातार जागरूक करते रहें।


बैठक में कलेक्टर श्री भीम सिंह ने हाट बाजार क्लिनिक की समीक्षा की। बताया गया कि जिले में हाट बाजार क्लिनिक की संख्या 23 से बढाकर 37 की जा रही हैण् कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम को उनके क्षेत्र के हाट बाजार क्लिनिक का नियमित संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही क्लिनिक में निर्धारित की गयी। सभी प्रकार की जांच व उपचार सुविधा आने वाले मरीजों को प्रदान करने के निर्देश दिए। अधिकारीयों को हाट बाजार का नियमित निरीक्षण करने के लिए कहा।

कलेक्टर श्री सिंह ने गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए गोबर खरीदी की ऑनलाइन एंट्री उसी दिन करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकासखंडवॉर गोबर खरीदी की समीक्षा की। जिन गोठानों में गोबर को सुरक्षित रखने के लिए शेड का निर्माण नही हो पाया है वहां अस्थायी शेड बनाकर गोबर खरीदी करने के निर्देश दिए। सभी एसडीएम को उनके क्षेत्र अंतर्गत कम कन्वर्शन रेशिओ वाले गौठानों को निरीक्षण कर समीक्षा करने के निर्देश दिए।

जिससे वहां कन्वर्शन रेशिओ सुधारा जा सके। सभी शहरी गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट की प्रोडक्शन और विक्रय बढाने के निर्देश दिए। गौठानों में तैयार कम्पोस्ट का भण्डारण समितियों में करवाने के लिए कहा। कलेक्टर श्री सिंह ने संबलपुरी गौठान में मल्टी एक्टिविटी सेंटर के लिए शेड निर्माण जल्द पूरा करने के लिए कहा। वहां विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधि भी संचालित करने के निर्देश उन्होंने नगर निगम आयुक्त को दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत पौधारोपण की भी समीक्षा की। उद्यानिकी विभाग को किसानों की मांग अनुसार पौधे उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वन अधिकार पात्र प्राप्त हितग्राही भी योजना से लाभान्वित हो सकेंगे। उद्योगों द्वारा किये जाने वाले प्लांटेशन का काम भी जल्द पूरा करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने बोईरदादर स्टेडियम के रेनोवेशन के लिए किये जाने वाले कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। खेल अधिकारी ने बताया कि निर्माण कार्यों से जुड़े काम पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा किये जाने है। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी काम पूरी गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने टेक्सटाइल यूनिट स्थापना के लिए आईटीआई भवन में प्रोडक्शन यूनिट के लिए चिन्हांकित स्थान के रेनोवेशन के लिए प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रेनिंग प्रोग्राम तथा मशीनरी व रॉ मटेरियल प्रोक्योरमेंट का काम जल्द पूरा करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि अभिलेख दुरुस्तीकरण का काम जल्द पूरा कर लें जिससे गिरदावरी का काम भी जल्द शुरू किया जा सके। कलेक्टर श्री सिंह ने मास्क जांच अभियान सभी जगहों पर जारी रखने के निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम श्री राजेन्द्र कटारा, डीएफओ धरमजयगढ़ श्री मणिवासगन एस, डीएफओ रायगढ़ श्री प्रणय मिश्र, अपर कलेक्टर श्री आर.ए.कुरूवंशी, सहायक कलेक्टर श्री प्रतीक जैन सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

चारागाहों में लगाए जा रहे 14 लाख नेपियर रूट्स

गौठानों में आने वाले पशुओं के लिए हरा चारा उपलब्ध कराने सभी गौठान में चारागाह तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक के दौरान विकासखंडवॉर हरा चारा प्लांटेशन की जानकारी ली। उप संचालक पशुपालन ने बताया कि जिले के चारागाहों में 14 लाख नेपियर रूट्स लगाए जा रहे हैं। 4 लाख रूट्स पहले वितरित किये जा रहे हैं, 10 लाख नेपियर रूट्स अभी मिले हैं। जिन्हें विकासखंडों में वितरित किया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने इस सप्ताह में सभी जगहों में रूट्स का प्लांटेशन पूरा करने के निर्देश सभी सीईओ जनपद व पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दिए।