रायपुर । ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2020-21 (पुरूष एवं महिला वर्ग) के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से 09 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस संबंध में संचालनालय खेल एवं युुवा कल्याण विभाग ने उप संचालक आर्गेनाइजेशन सचिव खेल विभाग दिल्ली को पत्र लिखकर चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल करने का आग्रह किया है।
छत्तीसगढ़ से जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है उनके नाम है श्री के.के मण्डलेश्वर, श्री आशुतोष पाण्डेय, श्री रूपेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. नावेद खान, श्री मुकेश कुमार वर्मा, श्रीकांत पटनायक, डॉ. के.एल. आजाद, कुमारी ज्योति सिंह एवं श्रीमती अजित कुमारी कुजूर। इसके अलावा श्री हरीश चंद्र पटेल, श्री निर्मल कुमार प्रधान एवं श्री कोमल सिंह ठाकुर अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में टीम का हिस्सा होंगे। श्री जितेन्द्र कुमार टीम के कोच एवं श्री सूरज कुमार दुबे मैनेजर होंगे।
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर